Random Video

पश्चिम बंगाल में तेंदुए के हमले में कई लोग हुए ज़ख्मी

2017-01-03 119 Dailymotion

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में शहर के रिहायशी इलाके में सोमवार को एक तेंदुआ अचानक घुस गया। यह देख पूरे शहर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दिनभर इस तेंदुए को लेकर आतंक में दिन काटे। इस तेंदुए ने प्रशासन व वन कर्मियों के नाक में दम कर दिया। शाम करीब पांच बजे सुकना से वनकर्मी रायगंज पहुंच कर मोर्चा संभाला। तेंदुए को नींद की गोली लगाकर बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुआ को काबू में लाया जा सका। शाम करीब साढ़े पांच बजे वन कर्मी तेंदुआ को लेकर सुकना के लिए रवाना हुए।