Random Video

अमृत के समान पवित्र क्यों माना जाता है पंचामृत, जानिए इसका वैज्ञानिक रहस्य

2018-04-24 11 Dailymotion

अमृत के समान पवित्र क्यों माना जाता है पंचामृत, जानिए इसका वैज्ञानिक रहस्य
हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवताओं का पूजन बड़े ही विधि-विधान से किया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें भोग या चढ़ावा पर भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
माना जाता है कि देवताओं को पंचामृत काफी प्रिय होता है। फिर चाहे भगवान विष्णु, शिव, सूर्य या माता दुर्गा हों या फिर भगवान गणेश सभी को पंचामृत बेहद प्रिय है। जानते हैं क्या हैं पंचामृत और क्यों मिलाई जाती है इसमें पांच खास चीजें...
कैसे बनता है पंचामृत
पांच अमृत को मिला कर पंचामृत बनता है। दूध, दही, घी, शहद व शक्कर को मिलाकर इसे बनाया जाता है। पंडितों के अनुसार कहा जाता है कि बिना पंचामृत भगवान की पूजा सफल नहीं होती है। पंचामृत बनाकर पूजा करने से देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। भगवान शिव का अभिषेक भी पंचामृत से किया जाता है