Random Video

बलात्कारी बाबा राम रहीम का किन्नर कांड!

2018-08-05 2 Dailymotion


बलात्कार के एक मामले में तो बाबा राम रहीम जेल में पड़ा बीस साल की सजा काट रहा है लेकिन उसके बाकी गुनाहों का हिसाब होना अभी बाकी है। जी हां राम रहीम पर अपने 400 साधकों को शिखंडी बनाकर उनकी ज़िंदगी जहन्नुम बनाने के मामले में अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। यानी अब राम रहीम को उसके इस गुनाह की भी सज़ा मिलकर रहेगी. राम रहीम के इस कांड से शायद ही पर्दा उठता..अगर हंसराज चौहान नाम के शख्स ने हिम्मत ना दिखाई होती.. दरअसल डेरे में राम रहीम का दर्जा भगवान का था..और उसके डर की वजह से कोई उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता था.. लेकिन हंसराज चौहान ने ना केवल राम रहीम के खिलाफ आवाज उठाई.. बल्कि वो इंसाफ के लिए अदालत तक पहुंच गए..और अब यही शख्स राम रहीम के लिए भयानक मुसीबत बन गया है..