Random Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में किया रोड शो

2019-04-23 2,047 Dailymotion

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा चौक तक रोड शो किया। इस दौरान मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इसके बाद मोदी रात्रि विश्राम के लिए राजभवन पहुंचे। रोड शो के दौरान मोदी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय सहित अन्य नेता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खुली जीप में खड़े होकर मोदी सड़क किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम लगभग छह बजे दुर्गापुर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।