Random Video

अमित शाह ने कहा- सब जगह एक ही आवाज सुनाई दे रही- मोदी.. मोदी..

2019-04-27 1,053 Dailymotion

पलामू. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पलामू पहुंचे। यहां शिवाजी मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के लिए वोट अपील की। अमित शाह ने कहा कि 260 जगह सभा करने के बाद घूमता हुआ पलामू आया हूं। जहां भी गया एक आवाज सुनाई दी.. मोदी.. मोदी.. मोदी। देशभर में देश के हर कोने में देश की जनता निर्णय कर बैठी है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है। झारखंड और पलामू के लोगों का भी यही सोचना है। नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व सालों की प्रतीक्षा के बाद इस देश को मिला है।