Random Video

जब शबाना आजमी के साथ राेमांटिक सीन नहीं दे पा रहे थे गिरीश कर्नाड

2019-06-10 1,949 Dailymotion

मशहूर अभिनेता, फिल्म डायरेक्टर, नाटककार और लेखक गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पद्मभूषण, पद्मश्री, नेशनल अवॉर्ड और ज्ञानपीठ जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए। गिरीश कर्नाड पैदा तो महाराष्ट्र में हुए थे और शुरुआती पढ़ाई भी मराठी भाषा में हुई, लेकिन 14 साल की उम्र में वो परिवार के साथ कर्नाटक के धरवाड़ आ गए.. उन्होंने अपने करिअर के लिए कन्नड़ भाषा का चुनाव किया। कन्नड़ भाषा में लेखक होने का गिरीश वही दर्जा रखते थे, जो दर्जा बंगाली में बादल सरकार, मराठी में विजय तेंदुलकर और हिंदी में मोहन राकेश का था..इसलिए उन्हें 1998 में देश में साहित्य में सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ दिया गया..