Random Video

ममता बनर्जी ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया

2019-06-11 757 Dailymotion

कोलकाता. प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट और विद्यासागर कॉलेज में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया। 4 मई को भाजपा अध्यक्ष के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसमें विद्यासागर की प्रतिमा टूट गई थी।



 



ममता ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में फैली हिंसा में तृणमूल के 8 और भाजपा के 2 कार्यकर्ता मारे गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य के प्रमुख सचिव से मारे गए सभी कार्यकर्ताओं के परिवारों को आर्थिक मदद करने के लिए कहूंगी।'' उन्होंने दावा कि भाजपा बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं लेकिन यह नहीं होने दूंगी।



 



मंगलवार को हिंसा में 2 कार्यकर्ताओं की मौत हुई



पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। उधर, भाजपा का दावा है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी कार्यकर्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक समतुल डोलोई (43) का शव सोमवार को सर्पोटा गांव के एक खेत में मिला था। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ नहीं कहा है।



 



इलाके के लोग डरे हुए हैं



धमाका उत्तर 24 परगना के कांकीनारा इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बीती रात देसी बम से हमला किया था। हम डरे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की मांग की गई है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।