Random Video

दबंगों ने महिला भाजपा नेता के पति को पीटा

2019-08-11 69 Dailymotion

अलीगढ़. यहां देहली इलाके में मुस्लिम महिला को भाजपा के लिए सदस्यता अभियान चलाना भारी पड़ गया। आरोप है कि उस्मान पाड़ा क्षेत्र की भाजपा की मुस्लिम महिला कार्यकर्ता के घर में घुसकर दबंगों ने उसके पति के साथ मारपीट की। महिला ने घर की ग्राउंड फ्लोर में पार्टी कार्यालय भी खोल रखा है। इसमें भी दबंगों ने तोड़फोड़ की। मारपीट की यह घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी में कैद दो गई। अलीगढ़ एसपी अभिषेक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।