Random Video

जेटली को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि

2019-08-25 2,128 Dailymotion

नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी गई। यहां अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। जेटली ने शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे 66 वर्ष के थे। किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली कैंसर से पीड़ित थे।