Random Video

भाजपा की टिकटों के ऐलान के बाद हंगामा

2019-10-04 65 Dailymotion

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें दो पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े का नाम नहीं है। खडसे मुख्यमंत्री फडणवीस के बाद महाराष्ट्र में भाजपा का दूसरा बड़ा चेहरा माने जाते हैं। पार्टी ने खडसे की जगह मुक्ताई नगर सीट से उनकी बेटी रोहिणी को टिकट दिया है। वहीं, बोरीवली सीट से तावड़े की जगह सुनील राणे और घाटकोपर पूर्व सीट से मेहता की जगह पराग शाह को मैदान में उतारा गया है। राज्य की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा, नतीजे 24 तारीख को आएंगे।