Random Video

ISRO का चंद्रयान-3 दिखेगा बनारस के पूजा पंडाल में, हवा में झूलते एस्ट्रोनॉट की लाइटिंग, वीडियो

2019-10-05 1 Dailymotion

VIDEO: Chandrayaan-3-themes spotted at Durga Puja pandal Varanasi

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी दुर्गा पूजा समिति में इस बार पूजा पंडाल में इसरो के सांकेतांक चंद्रयान-3 की झलक दिखेगी। साथ ही हवा में झूलते एस्ट्रोनॉट और स्पेस की लाइटिंग भी आप देख पाएंगे। कोलकाता से आए विशेष कारीगरों द्वारा महीनेभर से पूजा पंडाल को तैयार किया जा रहा है। जो पूजा पंडाल का स्वरूप बना है, उसे इसरो के रूप में बनाया गया है। मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में बनाए गए पूजा पंडाल की ऊंचाई 85 फीट और 40 फीट चौड़े पूजा पंडाल में इसरो कार्यालय, चंद्रयान-2 और 2021 में लांच होने नाले चंद्रयान-3 बनाया गया है। पूजा पंडाल में छह एस्ट्रोनॉट, इसरो चीफ के सिवान, लैंडर विक्रम को भी दिखाया जाएगा।