Random Video

सेना के हवलदार ने रचा कीर्तिमान

2019-11-15 333 Dailymotion

जबलपुर. जबलपुर में सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स के सदस्य केसरी जेना ने शुक्रवार को सबसे ज्यादा देर तक स्टंट करते हुए बाइक चलाने का विश्व कीर्तिमान रच दिया। हवलदार जेना ने बिना हैंडल थामे सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर बाइक चलाने का नया विश्व कीर्तिमान अपने नाम लिया। केसरी जेना ने साढ़े चार घंटे उल्टा खड़े होकर बाइक चलाई। उन्होंने साढ़े 4 घंटे से ज्यादा और 128 किलोमीटर बाइक चलाई। इस दौरान उन्होंने 320 राउंड लगाए।