Random Video

छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान

2019-11-23 64 Dailymotion

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से धान न आ सके इसे लेकर सरकार सख्त है। इसका असर अब किसानों की जिंदगी में दिखने लगा है। शनिवार को गरियाबंद जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल प्रशासन द्वारा अवैध धान को लेकर की जा रही छापेमारी से बचने के लिए गल्ला व्यापारियों ने चिल्हर धान खरीदने से इंकार कर दिया है। देवभोग तहसील के ओड़िसा सीमा से लगे झाखरपारा  इस वजह से हंगामा हो गया। व्यापारियों ने एक राय होकर 15 फरवरी तक किसानों से धान न लेने का एलान कर दिया है।