Random Video

एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च में मनाया गया क्रिसमस

2019-12-25 176 Dailymotion

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च है। कुनकुरी स्थित इस चर्च में एक साथ करीब 10 हजार लोग प्रार्थना कर सकते हैं। मंगलवार की देर रात और बुधवार के पूरे दिन यहां लोगों का तांता लगा रहा। क्रिसमस का त्योहार होने की वजह से लोग यहां खास तौर पर पहुंचे। क्रिसमस की विशेष प्रार्थना रात करीब 10 बजे शुरू हुई। बिशप स्वामी की अगुवाई में पुरोहितों के समूह ने प्रार्थना व पूजा शुरू कराई। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड भी क्रिसमस के उत्साह को फीका नहीं कर पाई और लोग झूमते-गाते प्रभु के जन्म की खुशियां मनाते रहे। जानकारी के अनुसार यहां पर केक नहीं काटा जाता।  इसका कारण यहां जुटने वाली लोगों की भीड़ है। केक सभी में बांटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पिछले कुछ सालों से यहां पर केक काटना बंद कर दिया गया है।