Random Video

इटावा में भाजपा विधायक को आया गुस्सा, कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

2020-01-12 27 Dailymotion

इटावा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में उत्तर प्रदेश के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही रैली में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता का धक्का सदर विधायक सरिता भदौरिया को लग गया। और वो भड़क गई। उन्होंने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद कार्यकर्ता लापता हो गया। वहीं कार्यकर्ता के थप्पड़ जड़े जाने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।