Random Video

इटावा में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, घायल महिला का उपचार जारी

2020-01-23 7 Dailymotion

इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर गुरुवार को सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।