Random Video

भाजपा प्रत्याशी आरपी. सिंह बोले- शाहीन बाग वालों को कौन सी आजादी चाहिए

2020-02-07 649 Dailymotion

नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी सरदार आरपी. सिंह का आरोप है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सिखों के लिए कोई काम नहीं किया। मतदान से पहले सिंह ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की। शाहीन बाग के सवाल पर सिंह ने कहा- शाहीन बाग में जिन्ना वाली आजादी के नारे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) वाले लगवा रहे हैं। मेरे पूर्वजों ने जिन्ना वाली आजादी देखी है। बहु-बेटियों को काट दिया गया था। क्योंकि उन्हें न हिंदुस्तान ला सकते थे और न ही पाकिस्तान में रख सकते थे। क्या ऐसी ही आजादी शाहीन बाग वाले चाहते हैं। यहां सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश।