Random Video

कैराना: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान

2020-03-06 6 Dailymotion

सरकार के लाखों प्रयासों के बावजूद भी सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के दावे खोखले साबित हो रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर नदारद रहते हैं। इस वजह से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा। लेकिन डॉक्टरों द्वारा बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। कैराना में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के न मिलने से शुक्रवार को मरीज परेशान नजर आए। इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं, तो डॉक्टर भी मनमानी कर रहे है। अक्सर डॉक्टर अपने केबिनों से नदारद रहते हैं। शुक्रवार को भी डॉक्टर ओपीडी से नदारद हो गए। बताया यह जा रहा है कि डॉक्टर अपने केबिनों में कभी समय से नहीं पहुंचते हैं। जब चाहे, उस समय अस्पताल पहुंचते हैं और जब मर्जी, तब चले जाते हैं। इसके चलते मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। घंटों मरीज डॉक्टरों के इंतजार में लाइनों में खड़े रहते हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर रखा है लेकिन सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों के प्रति बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 2 माह पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने भी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी डॉक्टरों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कुछ डॉक्टर स्वास्थ्य मेले में गए हुए हैं। बाकी जो डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद उनकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।