Random Video

एमपी में कोरोना के बढ़ते कदम, 5 पॉजिटिव केस आए सामने, भोपाल 24 मार्च तक लॉकडाउन

2020-03-22 40 Dailymotion

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। आज ही भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की संक्रमित मिली। बता दे कि कोरोना वायरस से पीड़ित यह 26 वर्षीय लड़की लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई थी। वहीं भोपाल कलेक्टर ने बताया कि घबराने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि केस से रिलेटेड सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। युवती आइसोलेशन में है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी सलाह दी गई हैं कि किसी से भी न मिले। वहीं हालातों को देखते हुए भोपाल में 24 मार्च तक लोकडाउन किया गया है। इससे पहले संक्रमण के 4 मरीज शुक्रवार को जबलपुर में मिले थे।