Random Video

हिन्दू हो या मुसलमान, डॉक्टर के लिए सब एक समान

2020-04-05 1 Dailymotion

पूरी दुनिया एक ऐसी जंग लड़ रही है, जिसमें डॉक्टर ही सबसे ताकतवर योद्धा है। सरल शब्दों में कहें तो डॉक्टर वो सुपरमैन हैं जो इस दुनिया को कोरोना वायरस से बचा रहे है। यूं ही इन्हें भगवान नहीं कहा जाता, डॉक्टर आपको एक नई जिंदगी देते हैं। डॉक्टर की नजरों में सब समान हैं चाहे हिन्दू हो, मुसलमान, सिख या ईसाई। कोरोना के इस संकट के बीच डॉक्टर ही वो देवदूत हैं, जो हमारी हिफाजत कर रहे हैं। यकीन मानिए अगर इस कोरोना और लॉकडाउन को कोई खत्म कर सकता है तो वो हैं डॉक्टर्स, इसलिए हम आपसे कह रहे हैं डॉक्टर्स का साथ दें, तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे।