Random Video

जन्म और विवाह प्रमाण पत्रों पर लॉकडाउन का ब्रेक

2020-05-05 134 Dailymotion

लॉकडाउन ने जन्म और विवाह प्रमाण पत्र पर ब्रेक लगा दिए है। नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ नाम मात्र के बने है। विवाह प्रमाण पत्र पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया। लॉकडाउन के दौरान करीब 40 दिनों में सिर्फ 100 जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बने है। वहीं विवाह प्रमाण पत्र एक भी जारी नहीं हुआ है। मत्यु प्रमाण पत्र भी गिने—चुने ही बने है। हालांकि जन्म के रजिस्ट्रेशन जरूर हो रहे है, लेकिन लॉकडाउन का असर इस पर भी पडा है, अप्रेल माह में जन्म रजिस्ट्रेशन की संख्या घटकर 25 से 30 फीसदी ही रह गई है। अब जिन जन्म के रजिस्टेशन को 21 दिन हो गए, उनके प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को परेशानी उठानी पडेगी। रजिस्ट्रेशन के 21 दिन बाद प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शपथ पत्र सहित कई औपचारिताएं पूरी करनी होती है।