Random Video

अच्छे संकेतः इंदौर में 95 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, 45 फीसदी के ऊपर पहुंचा रिकवरी रेट

2020-05-22 133 Dailymotion

इंदौर में गुरुवार को 67 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसमें अरबिंदो, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। स्वस्थ होने वाले लोगों में 95 वर्षीय नेहरू नगर निवासी महिला का नाम भी शामिल है। वो 10 मई को अरबिंदो में भर्ती हुई। और कल कोरोना को मात देकर घर लौटी। सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि संभवत यह महिला देश की सबसे उम्रदराज महिला कही जा सकती हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है। साथ ही इंदौर से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। इंदौर में रिकवरी रेट 45 प्रतिशत के ऊपर है। डेथरेट गिरकर 4 प्रतिशत के नीचे आ गई है। गौरतलब है कि भोपाल में भी 4 माह की मासूम ने कोरोना को शिकस्त दी। एम्स भोपाल के एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी, उनकी चार महीने की बेटी और एक सात वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।