Random Video

इंदौर में निगम की कार्रवाई, बाइक पर 2 सवारी, बिना मास्क बैठे तो बन रहा है चालान

2020-06-12 161 Dailymotion

इंदौर नगर निगम ने कोरोना से बचाव के लिए अनूठी पहल शुरू की है। नगर निगम अब कोरोना संक्रमण फैलाने और लापरवाही दिखाने वालो से स्पॉट फाइन वसूल कर रहा है। नगर निगम का अमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बचाव के लिए इस मुहिम को चला रहा है। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देश है कि दो पहिया वाहन पर सिर्फ चालक और चार पहिया वाहन पर सिर्फ दो व्यक्ति ही सवारी कर सकते हैं,  बावजूद इसके शहर में लोग नियम को तोड़ कर घूमते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं कई लोग बाहर निकलने के दौरान मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में अब नगर निगम बिना मास्क के दो पहिया वाहन पर घूमने वालों और चार पहिया वाहन में 2 से ज्यादा सवारी बिठाने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल निगम जुर्माने के बतौर 100 रुपये वसूल रहा है।