Random Video

कैराना: पॉजिटिव वृद्ध महिला की मेरठ में इलाज के दौरान मौत, डीएम ने की पुष्टि

2020-06-19 12 Dailymotion

कैराना निवासी कोरोना पॉजिटिव वृद्ध महिला की मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में मौत हो गई। 4 दिन पहले 70 वर्षीय महिला पानीपत में भर्ती हुई थी। जिसकी 1 दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध महिला को मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में भेज दिया था। जहां पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वृद्ध महिला की मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैराना नगर के मोहल्ला आलकला निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला को नजला खांसी बुखार व सांस लेने की समस्या होने के बाद परिजनों ने महिला को पानीपत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां पर वृद्ध महिला को 4 दिन पहले डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी दौरान पानीपत के डॉक्टरों ने महिला का सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिया था। गुरुवार को एक बार फिर वृद्ध महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजन महिला को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। जहां डॉक्टरों द्वारा पानीपत के डॉक्टरों से संपर्क किया गया। जिसके बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वृद्ध महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने वृद्ध महिला को मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था। वही शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरे मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।