21 जून को सूर्य ग्रहण है। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगा था। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण है। सूर्य ग्रहण कई तरह के संयोग लेकर आ रहा है।
21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य कर्क रेखा के एकदम ठीक ऊपर आएगा।
- 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ऐसा संयोग दूसरी बार बना है जब साल के सबसे बड़े दिन पर सूर्य ग्रहण लग रहा है।
- इससे पहले 19 साल पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था।
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन रविवार है और शास्त्रों में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
कब लगता है सूर्य ग्रहण
जब सूर्य और पृथ्वी की बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें
ग्रहणकाल में स्पर्श किए हुए वस्त्र की शुध्दि करनी चाहिए। स्वयं भी पहने हुए वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए।
ग्रहण काल के बाद पूरे घर की साफ सफाई करनी चाहिए।
आसन, गोमुखी व मंदिर में बिछा हुआ कपड़ा भी धो देना चाहिए
शुद्धिकरण हेतु गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करना चाहिए।
ग्रहण के बाद स्नान करके खाद्य वस्तुओं में डाले गये तुलसी को निकाल देना चाहिए ।