Random Video

समुद्र में से शार्क को अपने पंजे में दबोचकर उड़ गया ये विशालकाय पक्षी, देखिए वायरल वीडियो

2020-07-03 554 Dailymotion

शार्क को पानी में तो आपने देखा ही होगा, लेकिन आसमान में कभी उड़ते नहीं देखा होगा। इन दिनों सोशल मी​डिया पर ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय पक्षी शार्क मछली को अपने पंजे में दबोचकर उड़ जाता है। यह वीडियो अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अगर आपने एक पक्षी को शार्क के साथ उड़ते हुए नहीं देखा है, तो यह समुद्र से बाहर निकलते हुए दिख सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।