Random Video

छह जुलाई से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल, दीदार के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

2020-07-04 296 Dailymotion

taj-mahal-to-open-for-public-with-complete-precautions-from-july-6

आगरा। ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारक छह जुलाई को पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट किया, स्मारकों में अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए जारी सभी नियमों जैसे थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि का पालन सुनिश्चित करना होगा। यहां प्रवेश के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। बता दें, संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए 17 मार्च से इन स्मारकों को बंद कर दिया था। जून की शुरुआत में धार्मिक आयोजनों से जुड़े 820 स्मारकों को खोला गया था। संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों को खोलने के लिए नियम तय किए हैं।