Random Video

आधी रात में घर पहुंचे प्रेमी ने काटकर अलग कर दिया प्रेमिका का हाथ, जानें क्या हुआ ऐसा?

2020-09-04 582 Dailymotion

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आधी रात में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचग गया। इस दौरान प्रेमिका का पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान प्रेमी ने धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका का हाथ काट कर अलग ही कर दिया। यही नहीं इस दौरान अपनी मां को बचाने दौड़े बच्चे पर भी उसने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी प्रेमिका के पति से पैसों को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। बहरहाल, घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने घायल महिला और उसके बच्चे को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरो ने हाथ की कलाई को जोड़ने को लेकर घायल प्रेमिका को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।