Random Video

समाजवादी पार्टी की प्रथम बैठक फ़तेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन

2020-09-05 1 Dailymotion

आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी महानगर आगरा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक फ़तेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन हुई। इस बैठक में मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर बूथ कमेटी वार्ड अध्यक्ष मजबूत करने के राष्ट्र नेतृत्व के आदेश को कार्यकर्ताओं के साथ की गई मीटिंग। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा की 2022 हम सपाइयों को पूरी गम्भीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है, झूठे फर्जी आरोप लगा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिशें होने लगी है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों मुकाबला कर सकेंगे। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने शनिवार को प्रथम मासिक बैठक कर प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संरचनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यको के प्रति भाजपा का रवैया देशहित में नही है, किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है,भाजपा सरकार ने महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी है। ये प्रमुख लोग रहे मौजूद महासचिव पवन दोनेरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू शरीफ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष किशन यादव ,उपाध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष मीना कुमारी, देवेंद्र यादव, ममता टपलू, छावनी विधानसभा अध्यक्ष अमीर फौजदार, दक्षिण सतीश चाहर, सुरेश दिवाकर, अमित यादव, टिन्नी वर्मा, याकूब खन्ना, कपिल कुरेशी, लाल भाई, बिंनी आदि समस्त पदादिकारी मौजद रहे।