Random Video

बस में महिला के साथ हुई ऐसी घटना, पुलिस जाँच में जुटी

2020-09-27 3 Dailymotion

बस में महिला के साथ हुई ऐसी घटना, पुलिस जाँच में जुटी
#Lockdown #bus me ghatna #mahila #police #janch me juti
बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही महिला के मोबाइल से मिली काल्स डिटेल के आधार पर सेना से बर्खास्त जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बर्खास्त जवान का अरोप है कि उसे महिला ने ही फोन कर बुलाया था और साथ चलने को कहा था। आरोपी के मुताबिक महिला शराब पीने की आदी है। बर्खास्त जवान और उसके साथी ने महिला को शराब पिलाई फिर अपनी ही बस में महिला केा लेकर घूमते रहे। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोपी को फोन कर बुलाया था। इसका खुलासा महिला के मोबाइल की काल्स डिटेल से हुआ है। जिसके बाद आरोपी बस मालिक और सेना का बर्खास्त जवान अपने साथी कंडेक्टर के साथ बस लेकर आया और महिला को बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने महिला को शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक महिला खुद ही बस में गई थी। वहीं पीडित महिला का बयान भी अलग आया है। पीडित महिला ने बताया कि उसे आरोपियों ने नशीला पदार्थ कोल्डडिं्रक में मिलाकर पिलाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे कुछ नहीं पता। उसने अपने आप को सुबह सड़क के किनारे पड़े पाया। उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे।