Random Video

ब्लॉक परिसर में धरना देकर भारतीय जनता पार्टी सरकार का विरोध किया

2020-10-02 7 Dailymotion

औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में धरना देकर भारतीय जनता पार्टी सरकार का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार से किसान बिल वापस लिए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा वर्तमान में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है और अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और उन्हें उच्च स्तरीय नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त है। धरना सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों के अनुसार कार्य कर रही है। जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा कभी भी किसानों का अहित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जिसमें गरीब, मजदूर, किसान व अन्य किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होती थी। मगर भाजपा सरकार में सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। किसानों के लिए सबसे बड़े दुख की बात यह रही कि सरकार द्वारा मंडियों को बंद किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में किसान अपना अनाज बेचने के लिए कहां जाएगा। विरोध जताते हुए कहा कि सरकार में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं।