Random Video

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मां को प्रियंका ने लगाया गले, कहा- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

2020-10-03 88 Dailymotion

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस में हैं। वो यहां पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया और सांत्वना दी। राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिली है। यूपी सरकार ने उन्हें इजाजत दी है। प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी है। बता दें कि हाथरस कांड को लेकर सियासत उफान पर है। दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी हैं, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है।