Random Video

हाथरस गए जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के खिलाफ आरएलडी का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठिया

2020-10-05 2 Dailymotion

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के सामने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मसूर अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में सोमवार दोपहर भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से विधान सभा के समक्ष प्रदर्शन के लिए कूच किये थे। विधान सभा रोड पर कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता विधानसभा की ओर आगे बढ़ने लगे। जिसके विरोध में पुलिस ने राष्ट्रीय लोक दल का कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन कर रह रहे कार्यकताओं को दौड़ा कर पीटा।लाठीचार्ज में महिला समेत कई चोटिल भी हुए। आनन फानन पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आलमबाग के इको गार्डन धरना स्थल पर भेज दिया।