Random Video

एमवाय अस्पताल के सामने बेघर महिला का रेप और हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2020-10-10 1 Dailymotion

इंदौर के महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) के सामने एक महिला की आधी रात को हत्या करने का मामला सामने आया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, वारदात के वक्त महिला सो रही थी, तभी बदमाश वहां पहुंचा। वह काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। बाद में उसके सिर पर पत्थर मारा गया। महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अस्पताल के आसपास भीख मांगती थी।