Random Video

मैनपुरी :2022 में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी-राहुल राठौर

2020-10-12 6 Dailymotion

मैनपुरी जनपद के करहल में भाजपा जिलामंत्री मनोज कश्यप के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता राहुल राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को देखते हुए 2022 में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दें।इस अवसर पर भुवनेश यादव, वीरेंद्र पांडेय, अरुण यादव, सुमित चंदेल, विकास वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।