Random Video

नोएडा: पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर भाग रहा था रेप का आरोपी, मुठभेड़ में हुआ घायल

2020-10-22 318 Dailymotion

नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है। यहां 21 अक्टूबर को एक युवक ने चाकू दिखाकर आठ साल की बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची तो उसने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश। लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी के पैर में गोली लगी है।