Random Video

स्मृति ईरानी का बिहार दौरा बना सियासी, देखिए कांग्रेस एमएलसी ने क्या कहा

2020-10-28 1 Dailymotion

केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने आज बिहार के चुनाव में चार विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया। ऐसे में कांग्रेस की ओर से उन पर हमला बोला गया। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि मैंने पहले कहा था स्मृति ईरानी अमेठी इसलिए आ रही हैं कि उन्हें बिहार में प्रचार करने जाना है़, लोग ना पूछे आप एक वर्ष से अमेठी से क्यों लापता हैं।अमेठी में कोई विकास कार्य क्यों नहीं कर सकीं। आज प्रमाणित हो गया। दीपक सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से स्मृति ईरानी को बिहार दौरा देखकर याद आ गया के डेढ़ वर्ष के अपने कार्यकाल में कुछ ना कर सकने वाली सांसद बिहार में बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। तो देश और प्रदेश की जनता पहले ही समझ चुकी थी। अमेठी की जनता तो पहले ही जान चुकी है़ वो सामान्य सांसद से कम काम कर सकती हैं। मुझे लगता है़ वो ऐसे अमेठी पर्यटन करने आती रहेंगी। कभी एक साल में, कभी 6 महीने में कभी चार घंटे के लिए। अमेठी की जनता उनसे निराश हो चुकी है़, हां भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता की आस बची है़ जो साल 6 महीने में समाप्त हो जाएगी।