Random Video

मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने करीब 2 घंटे हाईवे रखा जाम

2020-12-13 3 Dailymotion

लखीमपुर खीरी। मैगलगंज में हादसे में मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने करीब 2 घंटे हाईवे जाम रखा। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग जाम खोलने पर राजी हो सके। तब जाकर करीब 2 घंटे के बाद हाईवे जाम खुल पाया। बताते चलें कि मैगलगंज क्षेत्र के बाईकुआं के रहने वाले सर्वेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मैगलगंज जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई थी।