Random Video

दुकान पर खाना लेकर पहुंची पत्नी तो पति ने कर डाला ये हाल, जाने क्या है वजह

2020-12-22 21 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सनकी पति ने धर्म पत्नी को अपने गुस्से का शिकार बनाया। पति के किसी महिला से अवैध संबंधो के शक में अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था, लेकिन आज नौबत ये आ गई कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से उस समय हमला किया जब वो उसका खाना लेकर दुकान पहुंची थी। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार घटना नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है। यहां सोनिया नगर निवासी राजू चौरसिया की दुकान है। कुछ साल पहले उसने नेहा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति के किसी और महिला से संबंध थे नेहा को इसका शक था। आज नेहा अपने पति को जो कि नेहरू नगर क्रासिंग पर फल का ठेला लगाता था खाना देने गई थी। वही पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और राजू ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके चेहरे व गले पर चोट आई। आसपास के लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।