Random Video

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

2021-01-16 21 Dailymotion

इंदौर: मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहाँ कल कांग्रेस द्वारा डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस की लाख समझाइश के बाद भी चक्काजाम किया गया था। वही पुलिस ने जीतु पटवारी, सदाशिव यादव, दौलत पटेल, अंतर सिंह दरबार सहित अन्य 40 कांग्रेसियों पर 341, 188, 147 का मामला दर्ज किया है। वही एएसपी शशिकांत कनकने का कहना है कि पूर्व मंत्री जीतु पटवारी, ग्रामीण अध्ययक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, सहित करीब चालीस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया था, जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।