Random Video

कलेक्टर ने पोलायकलां तहसील को आदर्श बनाने के लिए बैठक ली

2021-02-10 21 Dailymotion

शाजापुर। राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी पूरी मेहनत और लगन से पोलायकलां को आदर्श बनाए। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज पोलायकलां में राजस्व विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों एवं निरीक्षको और पटवारियों से कही। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में पोलायकलां तहसील को 01 फरवरी से 31 मार्च अर्थात 2 माह में आदर्श बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री जैन कहा कि पहले चरण में गुलाना तहसील को आदर्श बनाने के लिए अभियान चलाया गया था, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं शासकीय सेवकों की मेहनत से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसे देखते हुए पोलायकलां को आदर्श बनाने का बीड़ा उठाया गया है। पोलायकलां तहसील में कुल 21 हल्के और 43 ग्राम हैं। ग्रामों की संख्या कम होने के कारण यहां राजस्व विभाग का दल बेहतर परफार्मेन्स दिखा सकता है। सभी मेहनत करें तो 60 दिन के पहले ही तहसील आदर्श बन सकती है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण करना है।