Random Video

जम्मू पुलिस ने 6-6.5 किलोग्राम IED के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

2021-02-15 0 Dailymotion

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक, मुकेश सिंह ने 14 फरवरी को एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि एक व्यक्ति को जम्मू में 6-6.5 किलोग्राम IED के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसे 3-4 स्थानों में प्रदान किए गए IED को लगाने का काम दिया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि पाकिस्तान के अल बद्र तन्ज़ीम ने उन्हें आईईडी लगाने के लिए कहा था। मुकेश सिंह ने कहा, “हम हाई अलर्ट पर थे क्योंकि हमारे पास इनपुट्स थे कि आतंकी समूह पुलवामा हमले की बरसी पर हमले की योजना बना रहे थे। कल रात हमने सोहेल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6-6.5 किलोग्राम आईईडी बरामद किया। उसने (गिरफ्तार आरोपी सोहेल) जांच के दौरान खुलासा किया कि वह चंडीगढ़ में पढता है और उसे पाकिस्तान के अल बद्र तन्ज़ीम से यहां IED लगाने का संदेश मिला था।