Random Video

खतरे का बजा अलार्म! अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटा, टेंशन में वैज्ञानिक

2021-05-21 17,322 Dailymotion

लंदन, मई 20: मानव जाति पर एक के बाद एक मुसीबत आ रही है। पूरी दुनिया जहां अदृश्य ताकत कोरोना वायरस से लड़ रही है। वहीं तेज तूफानों ने भी लोगों को डरा रखा है। अब एक और नए संकट का अलार्म बज गया है। ग्लोबल वार्मिंग से जहां अंटार्कटिका की बर्फ तेज रफ्तार से गर्म हो रही है। उसकी वजह से बर्फ के विशालकाय आइसबर्ग पिघले जा रहे रहे हैं। ऐसे में एक हिमखंड (आइसबर्ग) अंटार्कटिका में ग्लेशियरों के पीछे हटने से टूट गया है। सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड है, जिसका आकार स्पेनिश द्वीप मालोर्का के बराबर बताया जा रहा है।