Random Video

पति की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में महिला हिरासत में

2021-06-03 1 Dailymotion

मुंबई के दहिसर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचकर अपने पति की हत्या कर शव को अपने घर के अंदर दफना दिया। पुलिस के अनुसार, “मृतक की 6 वर्षीय बेटी द्वारा अपने चाचा को घटना के बारे में बताए जाने के बाद हमें शिकायत मिली है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार है।" जाँच अभी जारी है।