Random Video

इंदौर में जन्मी हेमा बनीं स्वर सम्राज्ञी लता

2022-02-06 5 Dailymotion

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज निधन हो गया। 28 सितंबर 1929 को उनका जन्म इंदौर (Lata Mangeshkar indore connection) के सिख मोहल्ला में हुआ था। जिस घर में लता जी जन्मी थीं, वह उस समय वाघ साहब के बाड़े के रूप में जाना जाता था। सात साल की उम्र तक लता जी का परिवार इसी घर में रहा। लता जी के इंदौर से जाने के कुछ समय बाद उनके घर को एक मुस्लिम परिवार ने खरीदा था। यह घर अभी मेहता परिवार के पास है। आज यह घर एक कपड़े के शो रूम में तब्दील हो गया है। लता मंगेशकर की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए कपड़े की दुकान में भी म्यूरल्स लगाए गए हैं। लता जी ने इंदौर में पहली प्रस्तुति अखिल भारतीय कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी में दी थी। इसमें टिकट (Lata mangeshkar indore show) का रेट डेढ़ रुपए से 25 रुपए तक रखा गया था।