Random Video

Rescue: 2 लोगों की जान बचाने रिटायर्ड फौजी ने दी अपने प्राणों की आहुति

2022-10-15 2 Dailymotion

मुरैना, 15 अक्टूबर। आसन नदी में 2 लोग डूब रहे थे, नजदीक में ही रिटायर्ड फौजी नहा रहा था। फौजी की नजर जब डूबते हुए दो युवकों पर गई तो फौजी खुद को रोक नहीं पाया और युवकों को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी पहुंच गया। फौजी ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को बचा भी लिया लेकिन इस रेस्क्यू में फौजी की जान चली गई। पूरा मामला मुरैना जिले के परीक्षा भटपुरा घाट का है।