Random Video

नांलदा में अपराधी बेखौफ़,ज़मीन विवाद में चाचा ने मारी भतीजे को गोली, पुलिस से कहा हमने गोली मारी है

2022-11-23 37 Dailymotion

Nalanda News: बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में आपराधिक वारदातें सुर्खियां बन रही लेकिन बदमाशों पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है। ताज़ा मामला नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के गर्भुचक गांव का है। जहां जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों नें नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।