Random Video

सिंधिया ने पहनाई अपने समर्थक मंत्री को चप्पल, साथ ही दे दी यह हिदायत!

2022-12-25 30 Dailymotion

हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपना करीब 2 महीने पुराना संकल्प तोड़ना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक मंत्री को चप्पल पहनाई। सिंधिया इसके साथा ही तोमर को यह हिदायत भी दे रहे हैं। कि ध्यान से पहनिए, कहीं चप्पल निकल ना जाए। अब प्रद्युम्न तोमर का चप्पल त्याग, महाराज का उन्हें चप्पल पहनाने का अंदाज प्रदेश की राजनीति और चुनाव में क्या रंग दिखाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही दिखाएगा।