Random Video

Ganga Vilas Cruise दो दिन पहले ही मुंगेर पहुचा गंगा विलास क्रूज, फिर ऐसे हुआ सैलानियों का स्वागत

2023-01-22 4 Dailymotion

दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला गंगा विलास क्रूज अपने सफर के क्रम में मुंगेर पहुंच गया। यहां विदेशी सैलानी किनारे पर उतरे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सैलानियों ने ई-रिक्शा की सवारी की और योग आश्रम गए।


जानकारी के अनुसार, रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास पर सवार स्विट्जरलैंड के सैलानियों का जत्था दोपहर करीब चार बजे मुंगेर पहुंचा। यहां बने बबुआ घाट के किनारे पर सैलानी उतरे तो उनका स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। सैलानी अपने स्वागत से काफी खुश नजर आए। क्रूज से कुल 31 सैलानी उतरे थे। इनमें 15 ने ई-रिक्शा की सवारी का लुत्फ लिया और फिर इसी से योग आश्रम के लिए रवाना हुए। सिमरिया में नहीं रुका था क्रूज, खड़े रह गए विधायक-अधिकारी