Random Video

Agra News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खौफनाक हादसा हुआ, सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने उड़ाया

2023-02-17 20 Dailymotion

उत्तर प्रदेश का आगरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खौफनाक हादसा हुआ। ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक कार ने बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग मार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग हवा में उछलकर 10 फीट दूर गिरे और फिर घिसटते चले गए। ये दृश्य देख लोगों के पैर कांप गए। कार रुक गई, तभी लोग तेजी से बुजुर्ग की ओर दौड़े। बुजुर्ग को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।